होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM MODI के सामने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे ट्रंप

PM MODI के सामने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे ट्रंप

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप को लेकर रोजाना नई-नई खबरें आ रही हैं। अब इसी कड़ी में खबर आ रही है कि ट्रम्प मोदी के समक्ष धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका, भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं और संस्थानों का बहुत सम्मान करता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ''अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने सार्वजनिक और निश्चित तौर पर निजी, दोनों भाषणों में हमारी साझा लोकतांत्रिक परम्परा और धार्मिक आजादी के बारे में बात करेंगे। वे इन मुद्दों को उठाएंगे, खासतौर से धार्मिक आजादी का मुद्दा, जो इस प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।''

अधिकारी से आगे बताया कि क्या CAA या NRC  पर ट्रंप की प्रधानमंत्री से बात करने की योजना है। ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प का 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद, आगरा और नयी दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। 

यह भी पढ़ें- भारतीयों को वापस लाने में चीन लगा रहा अड़ंगा, भारतीय फ्लाइट्स को नहीं मिल रही अनुमति


संबंधित समाचार