होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Tripura : जानें कौन हैं माणिक साहा, जो आज बनेंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

Tripura : जानें कौन हैं माणिक साहा, जो आज बनेंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

 

त्रिपुरा (Tripura) में बीजेपी (BJP) हाईकमान ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने अब बिप्लब देब (Biplab Kumar Deb) को हटाकर डॉ. मणिक साहा (Dr.Manik Saha) को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम को मंजूरी मिल चुकी है। आज वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
 
जानें कौन हैं माणिक साहा?
माणिक साहा पेशे से एक डॉक्टर हैं। 6 साल पहले यानी साल 2016 में वह कांग्रेस (Congress) छोड़कर बीजेपी (BJP)में शामिल हुए थे। फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हैं। साहा की छवि हमेशा से बेदाग मानी जाती है। यही कारण है कि उन्हें बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। बता दें कि माणिक साहा डॉ. के साथ- साथ त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनके बारे में ऐसा माना जाता है कि वह किसी भी खेमे के नहीं हैं इस कारण से भी उन्हें प्रदेश का सीएम बनाया जा रहा है। पिछले कुछ चुनावों में त्रिपुरा में पार्टी की जीत के पीछे माणिक की काफी अहम भूमिका थी।

बिप्लब देब को लेकर संगठन में बढ़ती नाराजगी
बिप्लब देब को लेकर संगठन में काफी नाराजगी बढ़ रही थी। इतना ही नहीं इसके चलते दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनके खिलाफ लगातार दिल्ली (Delhi) में शिकायतों हो रही थीं। वहीं, बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी।  

संगठन में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव
दरअसल, 2023 में त्रिपुरा में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले संगठन में बड़े फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि साहा मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। माणिक साहा ने ही स्थानीय राजनीति को बारीकी से समझ कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक अपनी सीधी पहुंच बनाने पर फोकस किया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, Sunil Jakhar ने पार्टी से दिया इस्तीफा


संबंधित समाचार