दिल्ली में क्लब और बार संचालकों पर एक्साइज डिपार्टमेंट ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब सिर्फ पेनल्टी ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब और बार को सील भी किया जा रहा है।
ताजा कार्रवाई में OPHELIA क्लब, ADDONI‘S और SLIQUE क्लब को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही कुतुब इलाके में संचालित बार और क्लबों पर भी एक्साइज डिपार्टमेंट की नजर है और नियमों के उल्लंघन पर पेनल्टी के साथ आगे की कार्रवाई की तैयारी है।
सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली के कई अन्य बार और क्लबों पर भी एक्साइज डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी रह सकती है। विभाग अब लाइसेंस और एक्साइज नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। यानी आने वाले दिनों में दिल्ली के बार और क्लब संचालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।