होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CEC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका मौजूद, EC दफ्तर जाने पर अड़े

CEC के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, आकाशवाणी भवन में राहुल-प्रियंका मौजूद, EC दफ्तर जाने पर अड़े

 

INDIA Bloc March: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में आज, मंगलवार 6 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ब्लॉक दिल्ली की सड़कों पर उतरा।

‘INDIA’ ब्लॉक के नेता संसद भवन से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं। सभी नेता ‘Save My Vote’ के स्लोगन और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर हाथों में लिए हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल हैं।

30 सितंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक हुई थी। बैठक के बाद ही इस मार्च का ऐलान किया गया था। मार्च से पहले सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटे। इसके बाद मार्च शुरू हुआ।

राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

इस बीच पुलिस ने विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “Gyanesh, it’s done, bro. Time to resign.”

वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उन्होंने बैरियर पर तिरंगा फहराया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने किया रिहा

INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।

इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन के अंदर दाखिल हुए। उनके साथ दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। सभी नेता EC कार्यालय जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई।

चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च

करीब 19 विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ ‘Save Democracy March’ निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी नेता संसद भवन से चुनाव आयोग के ECI मुख्यालय तक करीब 3 किलोमीटर पैदल मार्च करेंगे।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बनाई है। पार्टी का कहना है कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है। AAP के साथ DMK भी इस मार्च में शामिल नहीं है।

कौन-कौन सी पार्टियां शामिल?

राष्ट्रीय और प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, NCP-शरद चंद्र पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे और राष्ट्रीय जनता दल।

वामपंथी पार्टियां: CPM, CPI, CPI-ML, RSP और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक।

जम्मू-कश्मीर की पार्टियां: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)

अन्य क्षेत्रीय व सहयोगी पार्टियां: झारखंड मुक्ति मोर्चा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस-एम, केरल कांग्रेस-जे, MDMK और VCK


संबंधित समाचार