होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

3 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

3 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1660: स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1764: बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
1765: फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
1845: चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
1896: भारत के राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म।
1913: पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
1919: अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण जिससे ऐंग्लो-अफगान युद्ध की शुरुआत हुई।
1930: राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
1951: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।
1955: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म।
1955: झारखंड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म।
1961: कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
1965: कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1969: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।
1977: गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
1981: भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।
1989: देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
1993: संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
1998: यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
2002: अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।
2003: आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
2006: पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
2006: भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
2008: टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।
2013: चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
2016: कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- 2 मई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं