होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में बैन के बाद टिकटॉक की सफाई- चीन समेत किसी भी दूसरे देश संग नहीं शेयर की यूजर की जानकारी

भारत में बैन के बाद टिकटॉक की सफाई- चीन समेत किसी भी दूसरे देश संग नहीं शेयर की यूजर की जानकारी

 

भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमे टिकटॉक भी शामिल है। यही नहीं  सरकार के आदेश के बाद गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से टिकटॉक को हटा दिया गया है। वही, इस मामले पर टिकटॉक ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने किसी भी भारतीय टिकटॉक यूजर की कोई भी जानकारी विदेशी सरकार या फिर चीन की सरकार को नहीं दी है।

टिकटॉक इंडिया के हेड निखिल गांधी ने कहा, 'भारत सरकार ने टिकटॉक सहित कुल 59 ऐप को बैन करने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया है। हम सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं। हमें अपना स्पष्टीकरण देने के लिए संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। टिकटॉक भारत के कानून के मुताबिक यूजर की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।'

उन्होंने कहा, 'टिकटॉक यूजर के किसी भी तरह की जानकारी किसी भी अन्य देश के सरकार के साथ साझा नहीं करता है, चाहे वह चीन ही क्यों न हो। आगे भी अगर हमसे किसी भी यूजर की जानकारी मांगी जाती है तो हम ऐसा नहीं करेंगे। हम यूजर की गोपनीयता और अखंडता को सर्वाधिक महत्व देते हैं।'

वही, निखिल गांधी के मुताबिक, टिकटॉक लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत 14 भारतीय भाषाओं में सेवा देता है। टिकटॉक के भारत में करीब 10 करोड़ उपभोक्ता है। इनमें कलाकार, कहानीकार, शिक्षाविद जैसे लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भारत सरकार ने TikTok और UC Browser समेत 59 चाइनीज मोबाइल एप पर लगाया प्रतिबंध, देखिए पूरी लिस्ट


संबंधित समाचार