होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

छाती की मांसपेशियों में दर्द की है ये वजह, जानें इससे क्या हो सकती हैं समस्याएं 

छाती की मांसपेशियों में दर्द की है ये वजह, जानें इससे क्या हो सकती हैं समस्याएं 

 

कई बार हमारे शरीर के कई हिस्सों में दर्द, अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती है। लेकिन  मांसपेशियां और छाती में दर्द होने पर ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार एक्सरसाइज करने से, नस के दब जाने से या कोई भारी सामान उठाने से भी हमारी छाती में दर्द होने लगता है। इसी वजह से हमारी मांसपेशियां भी अकड़ जाती है। तो आइए इसके पीछे की वजह और इसके कुछ घरेलू उपाय जानते हैं।

छाती की मांसपेशियों में दर्द के कारण (Causes of Chest Muscles Pain)

छाती में दर्द होने से मांसपेशियों में खिंचाव, सूजन, ऐंठन, सांस लेने में तकलीफ आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जिसकी वजह से सांस लेने के साथ-साथ आस पास की पसलियों में भी दर्द जैसी दिक्कत होने लगती है।
मांसपेशियों में दर्द ज्यादा खेल-कूद, जिम, दुर्घटनाओं या अन्य स्थितियों में चोट के कारण हो सकता है। इनकी वजह से छाती की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और तनाव बढ़ने लगता है। इसके साथ ही मांसपेशियों में सूजन और जकड़न भी होने लगती है। ये दर्द महिलाओं ज्यादा देखने को मिलता है।

घरेलू उपाय (Home Remedy)
अगर लगातार आपके ये दर्द बना हुआ है तो फिजिकल एक्टिविटी कम कर दें और मांसपेशियों को आराम दें।

* बर्फ से सिकाई करें - दर्द से प्रभावित हिस्से पर बर्फ या ठंडे आइस पैक लगाने से सूजन और जकड़न को कम करने में मदद मिलती है।

* दर्द की दवा लगाएं - ऑइंटमेंट लगाने से पसलियों के दर्द में आराम मिलता है और दर्द के जेल को लगाने से मांसपेशियों में भी आराम मिलता है।

* पीठ के बल सो जाएं - इस दौरान करवट बदलने में दिक्कत होती है। इसलिए पीठ के बल सीधे सोएं। ज्यादा इधर उधर मूवमेंट न करें।

* स्ट्रेचिंग करें - ज्यादा एक्सरसाइज ना करके हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- Fiber की कमी से होती है ये बीमारियां, इन चीजों के सेवन से करें इसकी कमी दूर


संबंधित समाचार