होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साल 2019 के बुकर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा, इन दो लेखिकाओं को मिला ये सम्मान

साल 2019 के बुकर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा, इन दो लेखिकाओं को मिला ये सम्मान

 

इस साल के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस साल मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि करीब 30 साल में पहली बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लोगों को दिया गया है।

एटवुड को उनके उपन्यास The Handmaid's Tale और एनरिस्टो को Girl, Women, Other उपन्यास के लिए यह पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली अश्वेत ब्रिटिश लेखिका बन गई हैं।

वहीं, कनाडा की लेखिका एटवुड 79 साल की उम्र में  यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बन गई हैं। इससे पहले साल 2000 में भी उन्होंने बुकर पुरस्कार जीता था। तब उन्हें The Blind Assasin के लिए सम्मानित किया गया था। दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली वह दूसरी और कुल मिलाकर चौथी लेखक हैं।


संबंधित समाचार