होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महिला एंकरों  के लिए Taliban सरकार का नया फरमान, टीवी शो में ढकना होगा चेहरा

महिला एंकरों  के लिए Taliban सरकार का नया फरमान, टीवी शो में ढकना होगा चेहरा

 

अफगानिस्तान (Afghanistan) में जब से तालिबान ने कब्जा किया है। उसके बाद से ही तालिबान सरकार  (Taliban Government) महिलाओं के लिए नए-नए फरमान जारी कर रही है। एक बार फिर तालिबान सरकार ने गुरुवार को टीवी चैनलों पर आने वाली सभी महिला एंकरों के लिए फरमान सुनाया है। तालिबान ने कहा कि टीवी चैनलों (TV Channel) पर आने वाली सभी महिला एंकरों को चेहरे ढकने का आदेश दिए हुए। तालिबान ने सभी एंकरों को कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान अपने चेहरे ढकने का आदेश जारी किया।

एक निजी चैनल के अनुसार, तालिबान सरकार (Taliban Government) के सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय (Ministry of Culture) ने ये नया आदेश जारी किया है। तालिबान सरकार (Taliban) ने कहा है कि यह आदेश इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। तालिबान सरकार ने ये फरमान कई टीवी एवं रेडियो नेटवर्क के मालिकाना हक वाले मोबी समूह को भेजा गया है। 

तालिबान सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि यह आदेश अफगानिस्तान के अन्य मीडिया संस्थानों में भी लागू किया जा रहा है। अफगानिस्तान के एक स्थानीय मीडिया अधिकारी बताया कि उनके चैनल को भी ऐसा ही आदेश मिला है और इस पर चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं रखी गई है। तालिबान के आदेश मानने के सिवा चैनल के पास और कोई विकल्प नहीं है। तालिबान सरकार को महिलाओं के लिए कई कठोर फैसले लेती रहती है। तालिबान सरकार के इस फैसले के बाद से ही कई महिला टीवी एंकरों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं है। जिनमें वे एंकरिंग करने के दौरान अपने चेहरे पर मास्क पहने हुए दिख रही हैं।

तालिबान के फैसले के बाद ‘टोलो न्यूज’ की एक महिला पत्रकार यल्दा अली ने चेहरे पर मास्क पहनते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और इसका टाइटल लिखा कि सूचना और संस्कृतिक मंत्रालय के आदेश पर एक महिला को मिटाया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले जब तालिबान 1996 से 2001 तक सत्ता में रहा था। तब भी उसने महिलाओं को लेकर कई कड़े फैसले सुनाए थे। तालिबान ने उस समय महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगाए थे। एक बार फिर तालिबान सरकार सत्ता पर कब्जा करने बाद महिलाओं को लेकर फिर कड़े प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- Pakistani Girl Dance Video: बीच सड़क पर लड़की ने किया पोल डांस, लड़कों ने बनाया वीडियो


संबंधित समाचार