होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नेपाल एयरलाइंस की बचकानी हरकत, पहले J-K को Pak में दिखाया…अब भारत से मांग रहा माफी

नेपाल एयरलाइंस की बचकानी हरकत, पहले J-K को Pak में दिखाया…अब भारत से मांग रहा माफी

 

Nepal Airlines: भारत का गलत मैप दिखाने को लेकर नेपाल एयरलाइंस विवादों में घिर गई है। इसकी वजह एयरलाइन का एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें 'नेटवर्क मैप' दिखाते समय पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। आलोचना के बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर भारत के गलत नक्शे के लिए माफी मांग ली। उन्होंने इसे नक्शे की गलती या तकनीकी चूक बताया है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद की शुरुआत बुधवार को तब हुई, जब एयरलाइन की ओर से एक रूट मैप शेयर किया गया। इसमें  केंद्र शासित प्रदेश 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख' को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया गया था। यह फोटो फौरन ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी, इसके बाद भारतीय यूजर्स ने एयरलाइन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जल्द ही, सोशल मीडिया पर #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही, यूजर्स ने भारतीय विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इसको लेकर नेपाल सरकार के सामने कूटनीतिक विरोध दर्ज कराने की मांग की। 

एयरलाइन ने डिलीट की पोस्ट

जैसे-जैसे विरोध तेज हुआ, नेपाल एयरलाइंस ने उस विवादित पोस्ट को हटा दिया और माफी मांगते हुए इसे सुधारने और भविष्य में दोबारा ऐसी चूक न करने की बात कही है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं। इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर बड़ी नक्शा बनाने संबंधी गलतियां थीं।' एयरलाइन ने कहा कि इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

 


संबंधित समाचार