होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Stampede In Nigeria: नाइजीरिया के चर्च में भगदड़, 31 की मौत, कई लोग घायल

Stampede In Nigeria: नाइजीरिया के चर्च में भगदड़, 31 की मौत, कई लोग घायल

 

दक्षिणी नाइजीरिया (South Nigeria)  में शनिवार को एक चर्च (Church) में अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में पुरुषों समेत बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

इस घटना पर कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम  जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतकों में एक गर्भवती महिला और कई बच्चे शामिल हैं।

चर्च में भगदड़ का कारण?
रिवर्स राज्य में एक पुलिस प्रवक्ता ग्रेस इरिंज-कोको के अनुसार, 'किंग्स असेंबली पेनेटेकोस्टल चर्च' (King's Assembly Pentecostal Church) के कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए थे, जो मदद मांग की गुहार कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही अचानक से भगदड़ मच गई। इस कार्यक्रम में शामिल ज्यादातर लोग आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए थे। वहीं, कई लोग चर्च के प्रोग्राम शॉप फॉर फ्री का लाभ उठाने के लिए आए थे। नाइजीरिया में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अक्सर होता रहता है। यहां की आठ करोड़ से ज्यादा आबादी गरीबी की मार झेल रही है।

ज्यादा भीड़ बनी गई हादसे की वजह
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह नौ बजे शुरू होना था, लेकिन दर्जनों लोग यहां सुबह पांच बजे ही पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन लोगों ने किसी तरह एंट्री गेट तोड़ दिया, जिस पर ताला लगा हुआ था। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के गॉडविन तेपिकोर ने इस पर कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के शवों को बचावकर्ताओं द्वारा निकाला गया और उन्हें मुर्दाघर ले जाया गया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है।

मृतकों में बच्चे भी थे शामिल
डेनियल नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना पर बताया कि मृतकों में कई छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। मृतक बच्चों में से पांच बच्चे तो एक ही मां के हैं। इस घटना में एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई। घटनास्थल के वीडियो में लाभार्थियों के लिए रखे गए कपड़े और जूते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर और आपात कर्मी कुछ घायलों का इलाज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- ब्राजील: एयरपोर्ट पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन को हैकर्स ने किया हैक, यात्रियों को दिखाई पॉर्न फिल्में


संबंधित समाचार