होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sri Lanka: गुस्साए लोगों ने मंत्री को कार सहित झील में धकेला 

Sri Lanka: गुस्साए लोगों ने मंत्री को कार सहित झील में धकेला 

 

श्रीलंका में दिन पर दिन हालात बेहद खराब होते जा रहे है। देश में इमरजेंसी लगाई हुई है। हालात इतने बदतर हैं कि लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं। श्रीलंका में आर्थिक परिस्थिति के साथ ही लोगों को खाने तक के लाले पड़े हुए है। लोग परेशान है, सामान के दाम इतने ज्यादा है कि खरीदना मुश्किल हो रहा है। श्रीलंका में सरकार के खिलाफ लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों पहले ही एक सांसद की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने कई नेताओं समेत कई जगहों को आग के हवाले कर दिया।  

लोगों की इस कदर बढ़ती नाराजगी के कारण ही सरकार ने  यहां इमरजेंसी लगा दी गई है। लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। श्रीलंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बड़ी भीड़ श्रीलंका के कैबिनेट मंत्री रहे Johnston Fernando को गाड़ी समेत झील में धकेलती दिख रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ पूरी ताकत से गाड़ी को झील में धकेलने की कोशिश कर रही है। गाड़ी पूरी तरह टूटी-फूटी है और देखते ही देखते पानी में गिर जाती है। गाड़ी को गिरते हुए देखने के लिए तमाम लोग सड़क किनारे खड़े थे। वहीं कुछ तो ऐसे भी थे जो झील के किनारे पर ही खड़े थे ताकि पूरा सीन देख सकें।

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस यूजर ने लिखा, कट्टर देशभक्त थे श्रीलंका के नेता लोग थोड़ी तो मर्यादा रखनी चाहिए थी। कार समेत झील में नहीं फेंकना चाहिए था। कार से उतार कर फेंकना चाहिए था। 

आपको बता दें कि श्रीलंका कई दिनों से भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा। इसी बीच रक्षा मंत्रालय ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या आम लोगों को चोट पहुंचाने वाले किसी भी दंगाई को गोली मारने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Sri Lanka economic crisis: श्रीलंका में हालात बेकाबू, प्रदर्शनकारियों ने महिंदा राजपक्षे का फूंका घर


संबंधित समाचार