होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ की सफेद चादर से लिपटा बदरीनाथ, मौसम हुआ ठंडा

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ की सफेद चादर से लिपटा बदरीनाथ, मौसम हुआ ठंडा

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। जिसमें बदरीनाथ धाम (Badrinath Temple) का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी (SnowFall) शुरू हो गई है। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। चमोली जिले में सुबह से मौसम खराब था। बर्फबारी से धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक आ गई है।

यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। वहीं निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड होने लगी है। इस हफ्ते से तापमान गिरने की संभावना है। सितंबर और अक्टूबर में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई। जिसका असर कोहरे और कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। बता दें कि यहां कल दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत का कहना है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही इस हफ्ते रविवार तक न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 25 डिग्री तक आने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड के 22 साल पूरे, CM Dhami कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 


संबंधित समाचार