होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड के 22 साल पूरे, CM Dhami कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड के 22 साल पूरे, CM Dhami कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) यानी देव भूमि का आज स्थापना दिवस है। उत्तराखंड ने अपनी स्थापना के आज 22 साल पूरे कर लिए हैं। उत्तराखंड राज्य पाने के लिए आंदोलनकारियों ने बहुत लंबा संघर्ष किया था। जिसमें उन्होंने लाठियां और गोलियां तक खाई थी। करीब 42 शहादतों के बाद उत्तराखंड बना था। 

बता दें कि उत्तराखंड को 'देवताओं की भूमि' या 'देव भूमि' भी कहा जाता है। इसकी स्थापना के समय इसका नाम 'उत्तरांचल' (Uttaranchal) रखा गया था। उसके बाद 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। इसकी राजधानी देहरादून (Dehradun) है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल (Nainital) में स्थित है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 8:30 बजे कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचेंगे और वहां शहीदों को नमन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 9:15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वह करीब 10 बजे देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में भाग लेंगे। 

यह भी पढ़ें- छावला सामूहिक दुष्कर्म केस में तीनों आरोपियों के बरी होने पर पीड़िता का परिवार चिंतित


संबंधित समाचार