होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Skin Care Tips: पिंपल्स की बढ़ती समस्या से निजात पानें के लिए जानें बिना पैसे खर्च किए बेहतरीन इलाज

Skin Care Tips: पिंपल्स की बढ़ती समस्या से निजात पानें के लिए जानें बिना पैसे खर्च किए बेहतरीन इलाज

 

अक्सर लड़कियां पिंपल्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं। यह उनकी खूबसूरती बिगाड़ने का काम करता है। ऐसे में पिंपल्स से निजात पाने के लिए वे काफी महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है। काफी रूपये खर्च करने के बाद भी कोई असर नहीं दिखाई देता है। वहीं बरसात के मौसम में पिंपल्स की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप हम आपको इससे निजात पाने का घरेलू नुस्खा बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा रूपए भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे पिंपल्स की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

ऑयली स्किन पर मुंहासे की समस्या अधिक होती है। इससे निजात पाने के लिए आप यहां बताए जा रहे एंटीएक्‍ने ट्रीटमेंट को अपना सकती हैं। यह ट्रीटमेंट ऑयली स्किन वालों के लिए काफी इफेक्टिव होता है, क्योंकि इसमें जैल बेस्ड एलोवेरा का इस्तेमाल होता है। एलोवेरा जैल में समाए एंटीमाइक्रोबियल गुण एक्न‍े पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म कर देता है। एलोवेरा हमारी त्वचा के अंदर समाकर चेहरे के मुंहासों, उनसे होने वाले दाग को दूर करता है।

 

इसके साथ ही इस ट्रीटमेंट में एक खास मशीन के जरिए ओजोन गैस का यूज किया जाता है। ये सभी तरह की स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है। इसमें एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक क्वालिटीज भी होती है, जिससे इंफेक्टेड स्किन जल्दी ठीक हो जाती है। यह चेहरे को क्लीन कर उसे फ्लॉलेस लुक देती है।

यह भी पढ़ें- गणपतराव देशमुख का निधन, 11 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे


संबंधित समाचार