होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऋषिकेश: गंगा के प्रतिबंधित घाट से पांच पर्यटक गिरफ्तार, ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

ऋषिकेश: गंगा के प्रतिबंधित घाट से पांच पर्यटक गिरफ्तार, ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) में जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में प्रतिबंधित घाटों में पर्यटकों का आना जाना निरंतर जारी है। पुलिस ने भी इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए एक्शन को जारी रखा है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पांच पर्यटक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की तरफ से जारी आदेश पर ही एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने अपने अधिकारियों को प्रतिबंधित घाटों पर नशीले पदार्थों का सेवन और पर्यटकों के नहाने पर सख्ती के साथ रोक लगाने के आदेश जारी किया था। बीते बुधवार को ही पुलिस ने तीन पर्यटक को गिरफ्तार कर उनका पुलिस एक्ट में चालान काटा था। यह कार्रवाई गुरुवार को भी लगातार जारी है।

इस पर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि प्रदेश में तपोवन, आस्था पथ, साईं घाट, शिवपुरी, नीम बीच, सच्चा धाम घाट आदि सभी प्रतिबंधित जगहों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगा दिया हैं। इतना ही नहीं सभी जगह मुनादी भी कराई जा रही है। आपदा प्रबंधन दल के जवान सहित पुलिस निरंतर इन जगहों पर गश्त कर रही है। गुरुवार को प्रतिबंधित क्षेत्र से करीब पांच लोग को गिरफ्तार कर उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इन पर्यटकों में शामिल लोगों की पहचान दिनेश पुत्र सुभाष निवासी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, रितिक शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अशोक नगर दिल्ली, आकाश पुत्र इंदर सिंह निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश, अंकित धनराज पुत्र प्रेम सिंह धनराज निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई है। 

यह भी पढ़ें- CM योगी का तीन मई को उत्तराखंड दौरा, यमकेश्वर डिग्री कॉलेज में करेंगे अपने गुरु की प्रतिमा का अनावरण


संबंधित समाचार