होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Punjab/UP Election: पंजाब की 117 और यूपी की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हुए

Punjab/UP Election: पंजाब की 117 और यूपी की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हुए

 

पंजाब की सभी 117 और यूपी की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान शुरू हो गया है। पंजाब में लंबे समय बाद ऐसा चुनावी माहौल देखने को मिला है जब चार दल सत्ता के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। यूपी की बात करें तो 2017 में भाजपा (BJP) ने इन 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 57.44% और पंजाब विधानसभा चुनाव में 63.44% मतदान हुए।

UP चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की अवधि शाम छह बजे हुई समाप्त

4:12 PM-अगर काका चले गए, तो बाबा भी चले जाएंगे- अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता अब एबीसीडी सीख रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं, "अगर काका (काला कानून) चले गए तो बाबा भी चले जाएंगे"। उन्होंने सब कुछ के नाम बदल दिए, अब उन्हें बाबा बुलडोजर नाम दिया गया है।

3:19 PM- AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मौके पर पहुंचा पुलिस बल 
पंजाब में फिरोजपुर (शहरी) निर्वाचन क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जल्लू की में भाजपा और आप के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। आप का एक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

3:12 PM- BSP-अकाली दल पंजाब में 80 से अधिक सीटें जीतेगी: सुखबीर सिंह बादल
पंजाब विधानसभा चुनाव में जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली-बसपा गठबंधन राज्य में क्लीन स्वीप करेगा और दावा किया कि गठबंधन चुनाव में 80 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा, "हम पिछली तीन पीढ़ियों से एक जगह पर डटे हुए हैं। जबकि कई अन्य लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह चुनावी टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टियों में चले गए हैं।"

3:00 PM- सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया मतदान
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मतदान किया। चन्नी ने कहा कि पंजाब में दो-तिहाई बहुमत से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।

2:58 PM- दिल्ली में भारत की सरकार किसी के खानदान की सरकार नहीं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है।"

2:42 PM- यूपी में बिजली आती थी तो खबर बनती थी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक जमाने में खबर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते।"

2:40 PM- होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनेगी- पीएम मोदी  
उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी।”

2:39 PM- सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल किया मतदान
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर किया मतदान

2:08 PM- सोनू सूद का दावा- कई बूथ में पैसे बांटे जा रहे
गाड़ी जब्त होने के मामले पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा, "बहुत से लोग विशेष रूप से अकाली दल के लोग डरा रहे हैं, बहुत सारे बूथ में पैसे बांटे जा रहे हैं। जब चुनाव होते हैं तो पारदर्शी चुनाव होना चाहिए। मैंने SSP साहब को शिकायत की है। हमारी गाड़ी वहां पर है, दूसरी गाड़ी से हम आ गए हैं।"

2:04 PM- दोपहर 1 बजे तक पंजाब में 34.10%, यूपी में 35.88% हुआ मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक पंजाब में 34.10% और यूपी में तीसरे चरण में 35.88% मतदान हुआ है। 

1:38 PM- मोगा में सोनू सूद की कार जब्त 
पंजाब के मोगा में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की कार को जब्त कर लिया गया है। इस पर जिला पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा, "सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार जब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया। अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

1:21 PM- योगी -  UP में पहले सिर्फ सैफई महोत्सव होता था, अब...
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "UP में पहले सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। उस महोत्सव में न रंग था राग था और न भाव था न भाषा। आज उत्तर प्रदेश में महोत्सव का मतलब अयोध्या के दीपोत्सव, मथुरा-वृंदावन के रंगोत्सव, काशी के देव दीपावली और राज्य के स्थापना दिवस से होता है।"

1:14 PM- हाथरस में 36.61 प्रतिशत वोटिंग 
1 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत निम्न प्रकार है।
हाथरस - 78 में 34.84 प्रतिशत, 
सादाबाद- 79 में 37.12 प्रतिशत 
सिकंदराराऊ- 80 में 38.04 प्रतिशत 

1:01 PM- SP ने किया दावा- फर्रुखाबाद में बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके दावा किया है कि फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह गायब है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया इसपर संज्ञान ले।

12:37 PM- पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया मतदान। उन्होंने कहा कि "वो (नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।"

12:18 PM- वोट डालने जसवंतनगर मतदान केंद्र पर पंहुचे मुलायम सिंह यादव 
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंतनगर मतदान केंद्र पहुंचे।

11:59 AM- पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77% और यूपी में 21.18% वोटिंग हुई
सुबह 11 बजे तक पंजाब में 17.77% मतदान हुआ, वहीं यूपी में तीसरे चरण में 11 बजे तक 21.18% वोटिंग हुई है। 

11:44 AM- कानपुर में चार घंटे में 16.27 फीसदी मतदान
कानपुर में सुबह 11 बजे तक 16.27 फीसदी ही मतदान हुआ है। पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। ऐसे में प्रत्याशी कर्मचारियों पर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगा रहे हैं। 
सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत बिल्हौर विधानसभा का रहा है, जहां 18.9 फीसदी वोट पड़े है। वहीं, घाटमपुर में 18.5 फीसदी, बिठूर में 17.25 फीसदी, कल्याणपुर में 14.3 फीसदी, गोविंद नगर में 16.25 फीसदी, सीसामऊ में 18, आर्यनगर में 13, किदवई नगर में 16, कानपुर कैंट में 13.5, महाराजपुर में 17 और घाटमपुर में 18.5 फीसदी मतदान हुए हैं।

11:41 AM- अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना कहा- विकास दिखाने के लिए चीन की फोटो लाए
अखिलेश यादव बोले, "कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। UP में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।"
 
11:40 AM- यूपी में 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद (24.30%)
* फिरोजाबाद सदर - 24.60%
* शिकोहाबाद  -  24.70 %
* सिरसागंज  -  25.26 %
* जसराना  -  22.37 %
* टूंडला  -  24.66%

मैनपुरी (24.45%)
* मैनपुरी - 25.25%
* भोगांव - 23.90%
* किशनी - 24.60%
* करहल - 24.10%

एटा (24.30%)
* अलीगंज - 20%
* एटा सदर - 26%
* मारहरा - 26.70%
* जलेसर - 24.50%

कासगंज (22.54%)
* कासगंज - 23.26 %
* अमांपुर - 23.22 %
* पटियाली - 21.15%

11:39 AM- सैफई का विकास एक दिन में नहीं हुआ-अखिलेश  
सैफई में मतदान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, "बाबा मुख्यमंत्री 5 साल रहे। आपने अपने मेडिकल कॉलेज को वो सुविधा क्यों नहीं दी जो PGI की हैं। जिम्मेदार कौन है? सैफई का जो विकास हुआ वो एक दिन का नहीं है। बाबा मुख्यमंत्री को कोई काम करना नहीं है कोई अच्छा काम देखना नहीं है।"

11:26 AM- अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में डाला वोट
करहल से सपा प्रमुख और पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि "बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले 2 चरणों में शतक लगाया है और इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।"

11:02 AM- पश्चिम में भाजपा की लहर- बृजेश पाठक 
उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने बोले, "पश्चिम में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से आगे हैं। जिस तरह से विपक्ष ने राज्य में वंशवाद और तुष्टिकरण किया उससे लोग परेशान और भाजपा की सरकार में खुश हैं। सपा ने आतंकवादियों का साथ दिया उसका परिणाम 10 मार्च को पता चलेगा।" 

11:00 AM- आज पंजाब के लिए बड़ा दिन- केजरीवाल  
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने जरूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोजगार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे।"

10:46 AM- रविशंकर प्रसाद ने किया ट्वीट

10:40 AM- नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने किया मतदान
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने स्वामी सत्यानंद कॉलेज पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

10:31 AM- शिवपाल यादव ने किया मतदान
जसवंत नगर में शिवपाल यादव ने किया मतदान। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रदेश में सपा रिकार्ड वोटों से जीतेगी और सरकार बनाएगी। 
करहल में बघेल की जमानत जब्त की जाएगी।

10:28 AM- जवानों ने की बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं की सहायता 
फतेहगढ़, हाथरस और हमीरपुर में मतदान केंद्रों पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पर पुलिस के जवान बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं की सहायता करते हए दिखाई दिए।

10:27 AM- अखिलेश यादव वोट डालने के लिए हुए रवाना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव वोट डालने के लिए एरोड्रम से निकल चुके हैं।

10:12 AM- जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें- मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बोले, "मैंने अपने हल्के श्री आनंदपुर साहिब में वोट डाला है। मैं पंजाब के सारे मतदाताओं से अपील करता हूं कि पंजाब के सामने जो चुनौतियां हैं, नौजवानों और किसानों के सामने जो चुनौतियां हैं, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें।"

9:43 AM- गुंडागर्दी करते हैं SP-BSP के लोग- स्वतंत्र देव सिंह
यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन के उरई के मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'ये लोग अराजकता का माहौल बनाते हैं। सपा-बसपा के लोग गुंडागर्दी करते हैं। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार करते हैं, रोड सड़क बैठ जाता है, लोग उन्हें क्यों वोट देंगे। भाजपा के पक्ष में जनता ने मन बनाया है।'

9:43 AM- 9 बजे तक पंजाब में 4.80% और यूपी में 8.15% वोटिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव में सुबह 9 बजे तक 4.80% मतदान हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरणे में सुबह 9 बजे तक 8.15% वोटिंग हुई है।

9:33 AM- PM मोदी की लोगों से अपील 'युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, "पंजाब चुनाव और यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। मैं आज वोटिंग करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से।"

9:33 AM- हाथरस में नौ बजे तक की वोटिंग
9 बजे तक जनपद हाथरस की तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार है।
* हाथरस -6.3 प्रतिशत
* सादाबाद-8.77  प्रतिशत 
* सिकंदराराऊ-4.51 प्रतिशत

9:17 AM- परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में मतदान केंद्र पर किया मतदान
पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र में वोट डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा, “हर नागरिक को मतदान करना चाहिए, इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है।”

9:17 AM- फिरोजाबाद में नवविवाहित जोड़े किया मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान लगातार जारी हैं। फिरोजाबाद में हनुमानगढ़ लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल मतदान केंद्र पर एक नवविवाहित जोड़े मतदान किया।

9:13 AM- ईवीएम में खराबी के कारण मतदान में देरी
चुनाव आयोग के सख्त निर्देश और पुलिस प्रशासनिक तैयारियों के बावजूद कुछ मतदेय स्थलों पर अव्यवस्थाओं की चर्चा रही। कस्बे के श्री रोशन लाल इंटर कॉलेज में बने बूथ भाग संख्या 308 पर ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मशीन खराब होने के कारण करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं भाग संख्या 308 पर मतदान कार्मिक भी काफी परेशान रहे। ईवीएम खराब होने की सूचना मतदान कार्मिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद तकनीकी टीम मतदेय स्थल पर पहुंची और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को ठीक किया गया। इस सब में एक घंटा बर्बाद हो गया। इस बीच बूथ के बाहर लंबी लाइन लग गई। इस तरह की व्यवस्था को देख मतदाताओं ने मतदान व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। मतदेय स्थल पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी, मतदान कार्मिक, बूथ एजेंटों ने मतदाताओं को शांत किया और उनसे मतदान में सहयोग करने की अपील की।

9:10 AM-अखिलेश पहले अपनी सीट बचाएं- सतीश महाना 
कानपुर में मतदान करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना बोले, "इस बार सबसे आसान चुनाव है। समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रहीं हैं। अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा। उनकी खुद की सीट फंसी हुई है वह पहले अपनी सीट बचाएं।" 

8:48 AM- भगवंत मान मोहाली में किया मतदान
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली में डाला वोट। वह संगरूर के धूरी से लड़ रहे हैं चुनाव।

8:39 AM- सलमान खुर्शीद ने फर्रूखाबाद में मतदान केंद्र में डाला वोट
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने फर्रूखाबाद में एक मतदान केंद्र में वोट डाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक्कतें हुईं हैं, लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है। हमें जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।'

8:37 AM- यहां नहीं शुरू हुआ मतदान
कासगंज के विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के अन्तर्गत प्राथमिक विधालय अनंगपुर पर लोगों की लम्बी कतारें लग चुकी है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि यहां मशीन खराब होने के कारण अब तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। इसकी उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। दूसरी मशीन आने के बाद मतदान शुरू हो किया जाएगा। 8:20 बजे तक एक भी वोट नहीं डाला गया है।

8:29 AM- शिवपाल पहुंचे मुलायम का आशीर्वाद लेने 
उत्तर प्रदेश में आज तीसरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। इनमें अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के नाम भी शामिल हैं। ऐसे में रविवार को पीएसपी नेता शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही यह दावा किया की उनके गठबंधन को 300 सीटों पर जीत मिलेगी।

8:19 AM- सीएम चन्नी ने शिव मंदिर में की पूजा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने मतदान शुरू होने से पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

8:18 AM- लोग अखिलेश का चेहरा देखकर वोट दे रहे- राम गोपाल यादव 
सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, "तीसरे चरण के कुछ जिलों में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पा रही है। करहल से इनको कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था, इसलिए आखिरी समय में बली का बकरा बनाने एस. पी. सिंह बघेल को भेजा गया है। इस बार ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ अखिलेश यादव का चेहरा देखकर वोट दे रहे हैं।"

8:15 AM- मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव किया मतदान
समाजवादी पार्टी (SP) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सैफई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा, "इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।"

8:13 AM- मतदान बूथों पर लगी लंबी कतारें
कासगंज: शहर के नबाब तरोरा पोलिंग सेंटर पर वोट के लिए तीन-तीन लाइनें लगीं है। बता दें कि यह बूथ मिश्रित आबादी का है। कासगंज के नगर पालिका डिग्री कॉलेज की बूथ संख्या 341 पर अभी तक ईवीएम खराब होने के कराण मतदान शुरू नहीं हुआ है।

8:09 AM- अपनी मर्जी से वोट करें- भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (AAP) से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, "ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें।"

7:48 AM- अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद-  शिवपाल 
PSP प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा, "जनता से अपील है कि बढ़-चढ़कर समाजवादी को वोट करें। मुझे लगता है कि मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी। अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है। वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें।"

7:31 AM- कानपुर में मतदान शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कानपुर (Kanpur) में मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के सभी 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

7:07 AM- यूपी की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू, अखिलेश यादव समेत सभी उम्मीदवारों की किस्मत होगी ईवीएम में कैद
 

7:04 AM- यूपी के मैनपुरी में वोटिंग शुरू
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवादा बूथ पर सुबह 7:00 बजे वोटिंग शुरू हो गई है।

6:20 AM-यूपी में मैदान में 627 उम्मीदवार
बता दें कि मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे मतदान केन्द्र के परिसर में जितने भी लोग लाइनों में लगे होंगे वे वोट दे सकेंगे। मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

6:20 AM- यूपी में मतदान की तैयारी पूरी, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग 

6:10 AM- पंजाब में इन दिग्गजों के बीच कड़ी टक्कर
राज्य की 117 सीटों पर कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनमें मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी -धूरी तथा चमकौर साहिब सीट से , पूर्व मुख्यमंत्री एवं सबसे अधिक उम्र के दग्गिज प्रकाश सिंह बादल -लंबी से, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल - जलालाबाद से, पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान - धूरी से, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सद्धिू - अमृतसर पूर्व से, शिअद के बक्रिम मजीठिया - अमृतसर पूर्व से, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह - पटियाला शहरी से,  छह बार के विधायक एवं उप-मुख्यमंत्री ओ पी सोनी - अमृतसर सेंट्रल से, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा - डेरा बाबा नानक से मुख्य प्रत्याशी हैं।

6:10 AM- 59 विधानसभा सीटों पर डलेंगे वोट
हाथरस सु., सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टूण्डला सु., जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाल, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर सु., मैनपुरी, भोगांव, किशनी सु., करहल, कायमगंज सु., अमृतपुर, फरूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज सु., जसवंतनगर, इटावा, भरथना सु., बिधुना, दिबियापुर, औरय्या सु., रसूलाबाद अकबरपुर रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर सु., बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैण्ट, महराजपुर, घाटमपुर सु., माधौगढ़, कालपी, उरई सु., बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर सु., गरौठा, ललितपुर, महरौनी सु., हमीरपुर,  राठ सु., महोबा और चरखारी।

6:00 AM- यूपी के इन 16 जिलों में होंगे मतदान
हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा 

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: यूपी में रात्रि कर्फ्यू खत्म, दुकानों के खुलने पर लगी बंदिशें भी हुई समाप्त


संबंधित समाचार