होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राकेश टिकैत का नए कृषि नियमों को लेकर अल्टीमेटम, 'नहीं बदला नियम तो अंगूठा काटकर CM को भेजूंगा'

राकेश टिकैत का नए कृषि नियमों को लेकर अल्टीमेटम, 'नहीं बदला नियम तो अंगूठा काटकर CM को भेजूंगा'

 

Rakesh Tikait: नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों द्वारा सरकार के नए नियमों के विरोध में शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और खरीद प्रक्रिया बंद रही।

आढ़तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसानों ने भी धरने में भाग लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि अगर दो दिन तक बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने के नियम को वापस नहीं लिया गया तो वह दो दिन बाद अपना अंगूठा काटकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे।

जुलाना मंडी में आढ़तियों-किसानों की हड़ताल जारी

धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। उन्होंने सरकार पर किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पवन लाठर ने कहा कि बिना जमीनी हकीकत को समझे नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं।

बायोमेट्रिक अंगूठा, ट्रैक्टर नंबर प्लेट का विरोध

इससे मंडी व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी धरने पर पहुंचे और कहा कि किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मंडी का समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित करना भी गलत है।

अधिकांश किसान रात के समय मशीन से फसल कटवाते हैं और उसी समय अपनी उपज मंडी में लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में समय सीमा तय करने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने गलत नीति बनाई है। सभी किसान इसका विरोध कर रहे हैं। इससे परिवार में फूट डलेगी। जमीन किसी बुजुर्ग और लड़की के नाम है तो वह अंगूठा लगाने कैसे आएंगे। यह नियम वापस होगा।

राकेश टिकैत ने नए नियमों को अव्यावहारिक बताया

किसान को परेशान करने के लिए निर्णय लिया गया है। मंडी और आढ़ती को खत्म करने के लिए नियम लागू किए गए हैं। मंडी से आढ़तियों और किसानों का काम चल रहा है लेकिन सरकार किसानों और आढ़तियों का खत्म करने पर तुली है। आढ़तियों ने इन फैसलों को तुगलकी फरमान बताते हुए सरकार से इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की।


संबंधित समाचार