होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा में हुआ हमला, इस सिंगर ने दी जानकारी

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा में हुआ हमला, इस सिंगर ने दी जानकारी

 

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा के वेंकुवर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। हालांकि अब रंधावा खतरे से बाहर हैं। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। उन्होंने इस हमले की कड़ी दी भी की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं। वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है। कहा जा रहा है कि प्रीत हरपाल भी उस समय वहीं पर थे जब गुरु रंधावा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरु रंधावा वेंकुवर में एक शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे। रंधावा अपनी कार में बैठे जा ही रहे थे थे कि किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया था। इससे गुरु घायल हो गए थे, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। गुरु पर हुए हमले का बॉलीवुड ने भी विरोध किया था। बता दें, गुरु रंधावा पंजाबी गायक हैं और हिंदी, पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। उन्होंने लाहौर, पटोला, दारू वरगी और हाई रेटिड गबरू जैसे उनके कई प्रसिद्ध गीत दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। रंधावा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।


संबंधित समाचार