होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा अब बनी 'फिदायीन', लोगों ने कहा- फट मत जाना

पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा अब बनी 'फिदायीन', लोगों ने कहा- फट मत जाना

 

इस्लामाबाद. पाकिस्तानी सिंगर राबी पीरजादा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। राबी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इसमें वो फिदायीन हमलावरों जैसी जैकेट पहने नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले इस सिंगर ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो हाथ में सांपों को लेकर भारत को धमकी देती नजर आईं थीं। इसके खिलाफ पाकिस्तान के वन्यजीव मंत्रालय ने एफआईआर दर्ज कराई। बाद में राबी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। पीरजादा की नई हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज किया। एक यूजर ने पूछा- क्या यही पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस है।

मंगलवार को उन्होंने अपनी एक फोटो डाली थी, जिसमें वह सुसाइड वेस्ट पहने हुए दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने कश्मीर के मसले पर पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कमेंट किया था। यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और 1900 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया और सैंकड़ों बार री-ट्वीट किया गया। इसके बाद भारतीय ट्विटर यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि क्या यह पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस है। दरअसल, पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद को समर्थन देने की वजह से राबी पर यह टिप्पणी की गई थी।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वॉव पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस में आप खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य कमेंट में यूजर ने लिखा- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को इसे देश की नेशनल ड्रेस घोषित कर देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय यूजर्स ने इस तस्वीर पर कमेंट किए हों। पाकिस्तान के अंदर से भी कुछ समझदार लोगों ने राबी की इस हरकत की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राबी इस प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रही हैं और दुनियाभर में पाकिस्तान की खराब तस्वीर पेश कर रही हैं।

इससे पहले भी वह पीएम मोदी को धमकी देने के लिए सांप और मगरमच्छ वाला वीडियो बना चुकी है, लेकिन उस मामले में भी राबी का दांव उल्टा पड़ गया था। उनके खिलाफ पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने जुर्माना लगा दिया था।

यह भी पढ़ें- इमरान के मंत्री की गीदड़ भभकी, कहा- इस बार तोप टैंक नहीं चलेंगे, परमाणु युद्ध होगा


संबंधित समाचार