होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कंगाल हुआ पाकिस्तान: इमरान खान ने बताई देश की आर्थिक हालत, कहा देश चलाने के नहीं है पैसे

कंगाल हुआ पाकिस्तान: इमरान खान ने बताई देश की आर्थिक हालत, कहा देश चलाने के नहीं है पैसे

 

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने खुद साफतौर पर कहा कि उनके पास देश को चलाने के लिए बिल्कुल पैसे नहीं हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान पर दिन पर दिन कर्ज बढ़ रहा है। इमरान खान ने पाकिस्तान के इस हाल की वजह भी बताई है। इमरान खान का यह बयान खुब चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इस्लामाबाद (Islamabad) में इमरान खान ने ट्रैक एंड ट्रैस सिस्टम का उद्घाटन किया है। इस ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के जरिये उन लोगों को खोजा जाएगा जो टैक्स (Tax) नहीं भरते हैं और उनके टैक्स वसूला जायेगा।

इस उद्घाटन के दौरान ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने देश की आर्थिक हालत के बारे में कई बातें कहीं। इमरान ने कहा कि 'लोग टैक्स नहीं भर रहे हैं और सरकार के पास पैसे नहीं हैं। खजाना खाली पड़ा है, आमदनी कम है और खर्चा ज्यादा हो रहा है। पाकिस्तान में टैक्स कल्चर नहीं बना है, ऐसे में लोग टैक्स चोरी कर रहे है। ये अच्छी बात नहीं है, लेकिन लोगों को ये समझना चाहिए कि टैक्स उनकी बेहतरी के लिए ही है।

इमरान खान ने आगे कहा कि इंग्लैंड की GDP पाकिस्तान से 50 गुना अधिक है। वहां की सरकार या मंत्री जो भी खर्च करते हैं उसका पूरा हिसाब होता है। वहां कम खर्च किया जाता है। देश पर 6 ट्रिलियन कर्ज बढ़कर 10 साल में करीब 30 ट्रिलियन हो गया। इतना कर्ज कैसे हुआ। जबकि पाकिस्तान में न तो कुछ नया आया है और न ही कुछ बहुत बड़ा हुआ। हमारी सरकार अब इससे जूझ रही है। वहीं उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने रिकॉर्ड टैक्स वसूल किया, जिसे हम कर्ज चुकाने में लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बुल्गारिया में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से बच्चों समेत 46 लोगों की मौत


संबंधित समाचार