होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश पर मंडराता ओमिक्रॉन संकट 21 राज्यों तक पहुंचा, जानें किस शहर में कितने केस

देश पर मंडराता ओमिक्रॉन संकट 21 राज्यों तक पहुंचा, जानें किस शहर में कितने केस

 

देश में ओमिक्रोन (Omicron) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह अब देश के 21 राज्यों में फैल चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर ओमिक्रोन के करीब 128 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद देश में ओमिक्रोन के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है। हालांकि, ओमिक्रोन के 241 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। इन 21 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले
दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले  238 दर्ज किए गए हैं तो वहीं महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73 और केरल में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। इस बीच कोरोना के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 143.15 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले इस समय 77,002 है।

कोरोना के मामले
इस समय कोरोना से रिकवरी दर 98.40 फीसदी है। यह मार्च 2020 के बाद से ज्यादा है। इधर, ओमिक्रोन ने भी देश में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 9 हजार 195 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 हजार 347 ठीक हुए हैं। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 51 हजार 292 दर्ज की गई है।
 

यह भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र, रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग मानने केंद्र  


संबंधित समाचार