होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM अरविंद केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र, रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग मानने केंद्र  

CM अरविंद केजरीवाल ने PM को लिखा पत्र, रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग मानने केंद्र  

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताल पर चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि केंद्र के डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इन्होंने कोरोना में अपनी जान की बाज़ी लगाकर सेवा की। कोरोना फिर बढ़ रहा है। इन्हें अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर इन पर जो पुलिस बर्बरता की गई, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। PM साहिब इनकी माँगे जल्द मानें। 

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने NEET-PG 2021 काउंसलिंग में देरी के विरोध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के आवास की ओर मार्च कर रहे कई रेजिडेंट डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने कई रेजिडेंट डॉक्टरों को हिरासत में लिया था जो विरोध में मार्च कर रहे थे। इसके अलावा NEET-PG काउंसलिंग में देरी को लेकर विभिन्न अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सफदरजंग अस्पताल से मार्च निकाला।

सोमवार को दोपहर में विरोध मार्च के दौरान पुलिस द्वारा कथित मारपीट से नाराज रेजिडेंट डॉक्टर रात करीब आठ बजे फिर से बड़ी संख्या में जमा हो गए और स्वास्थ्य मंत्री के आवास की ओर मार्च शुरू कर दिया। आरएमएल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ सर्वेश ने कहा कि जब हम एनईईटी-पीजी की तत्काल काउंसलिंग के लिए शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, तो पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। पुलिस की बर्बरता के दौरान महिला डॉक्टरों सहित कई रेजिडेंट डॉक्टर घायल हो गए। अब हम चाहते हैं कि इसमें शामिल पुलिस वालों को सजा मिले।

यह भी पढ़ें- JNU के नए नोटिस पर बवाल, शोषण से बचने के लिए महिलाओं को दिया पुरुष...


संबंधित समाचार