होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Norway Shooting: ओस्लो के नाइटक्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, कई घायल

Norway Shooting: ओस्लो के नाइटक्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, कई घायल

 

नॉर्वे (Norway) की राजधानी ओस्लो (Oslo) में शनिवार को रात 1 बजे ताबड़तोड़ फाइरिंग हुई, जिसमें करीब दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। नॉर्वे पुलिस के अनुसार, फायरिंग की यह घटना ओस्लो के लोकप्रिय लंदन पब में घटी है। जहां हमलावर ने कल्ब में घूसकर वारदात को अंजाम दिया। यह क्लब समलैंगिकों (Homosexuals) के बीच काफी चर्चित है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटनास्थल के पास से ही एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, हमले का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि शनिवार को ओस्लो में समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड (Pride Parade) का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने भी पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- यूनाइटेड नेशंस : भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात


संबंधित समाचार