होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूनाइटेड नेशंस : भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात

यूनाइटेड नेशंस : भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात

 

अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप ने हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है और सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर घायल हुए है। भूकंप के कारण अफगानिस्तान में हालात बहुत ही गंभीर बने हुए है। यूनाइटेड नेशंस के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान में पहले ही लोग सूखे और गरीबी की मार झेल रहे है। अब भीषण भूकंप के कारण देश के सामने एक और आपात स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अफगानिस्तान में ही अकाल के खतरे का सामना कर रहे हैं और देश के नए तालिबान शासकों द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन बढ़ रहा है।

यूनाइटेड नेशंस (United Nations) के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स और अफगानिस्तान के लिए यूनाइटेड नेशंस के उप विशेष प्रतिनिधि रमिज़ अलकबरोव ने अफगानिस्तान की आबादी के सामने गंभीर कठिनाइयों और खतरों का जिक्र किया। अफगानिस्तान में 22 जून को आए भीषण भूकंप के बाद सुरक्षा परिषद की एक बैठक में अधिकारियों ने ये बयान दिए।

अफगानिस्तानी मीडिया के अनुसार, भूकंप में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। यूनाइटेड नेशंस ने पक्तिका और खोस्त प्रांतों में भूकंप के कारण करीब 770 लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया है। सैकड़ों अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिस कारण अधिकारियों ने आगाह किया है कि इसकी संख्या बढ़ भी सकती है। 23 जून को भी शवों को मलबे से निकालने का काम जारी था।

यह भी पढ़ें- Afghanistan earthquake: भूकंप ने मचाई तबाही, 1,000 लोगों की गई जान


संबंधित समाचार