होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इस देश के प्रधानमंत्री को मिला ये सम्मान

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इस देश के प्रधानमंत्री को मिला ये सम्मान

 

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हो चुकी है और आज इसी कड़ी में इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्स्कार दिया गया है। अबी अहमद को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के उनके प्रयासों के लिए और खासतौर से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने के लिए उनकी निर्णायक पहल के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

बता दे चिकित्सा के क्षेत्र में 3 वैज्ञानिकों विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा और फिर मंगलवार को फिजिक्स क्षेत्र में जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए नोबेल दिया दिया गया है। वहीं कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार जॉन बी. गुडेनॉ, एम.स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को दिया गया है। उनको ये सम्मान लिथियम-आयन बैटरी का विकास करने के लिए दिया गया है।

बता दे 14 अक्टूबर तक अन्य क्षेत्रों में भी विजेताओं के नाम घोषित होंगे। स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का एलान करेगी। पिछले साल उभरे यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को अकादमी ने स्थगित कर दिया था।

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।


संबंधित समाचार