होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति का भारत से है पुराना रिश्ता, जवाहरलाल नेहरू से है खास कनेक्शन

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति का भारत से है पुराना रिश्ता, जवाहरलाल नेहरू से है खास कनेक्शन

 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बताया है कि पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी (69) का भारत के साथ एक दिलचस्प संबंध है। पीटीआई ने बताया कि अल्वी के पिता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दंत चिकित्सक थे।

 

नेहरू के डेंटिस्ट का बेटा होने के अलावा अल्वी का भारत से और भी संबंध है। वह एक और ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनका परिवार विभाजन के बाद भारत से पाकिस्तान गया था। उनके पूर्ववर्ती ममनून हुसैन का परिवार आगरा से यहां आया था जबकि परवेज मुशर्रफ के माता-पिता नई दिल्ली से यहां आए थे।

 

बता दें आरिफ अल्वी भी पेशे से डेंटिस्ट हैं। मंगलवार को उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति चुने गये। अल्वी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी हैं और पीटीआई के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

 

 


संबंधित समाचार