होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'जूते' में जापानी PM को परोसा गया शाही डिनर, बवाल

'जूते' में जापानी PM को परोसा गया शाही डिनर, बवाल

 

येरूशलम। जापान में जूतों को घर और ऑफिस के अंदर नहीं लाया जाता है, क्योंकि यह उनके कल्चर के खिलाफ है। लेकिन, जापान के पीएम हैरान रह गए, जब उनको एक डिश सर्व की गई वो भी जूते में डालकर। जापान के पीएम शिंजो आबे अपनी पत्नी अकी आबे के साथ पिछले सप्ताह इजरायल दौरे पर थे। इजरायल और जापान के प्रधानमंत्रियों के बीच 2 मई को एक उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद, आबे और उनकी पत्नी को बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके घर पर डिनर पर आमंत्रित किया। डिनर करने के बाद कुछ मीठा हो जाए वाली परंपरा में जूते में डालकर शानदार चॉकलेट्स लाई गई तो आबे और उनकी पत्नी चौंक गए। 

आपको बता दें कि मोशे इजरायली पीएम के निजी शेफ भी हैं। इस मामले को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। आपको बता दें कि जापीनी संस्कृति में इसे काफी अपमानजनक माना जाता है। अगर जापानी संस्कृति की बात की जाए तो जापानी ना सिर्फ घरों में बल्कि दफ्तर में भी जूते निकालकर जाते हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री और उनके मंत्री भी कार्यकाल के दौरान जूते उतार के जाते हैं।

जब आबे को इस डेजर्ट जूते में काना परोसा गया तो उन्होंने चुपचाप इसे खा लिया लेकिन वहां मौजूद जापानी राजनयिकों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक जापानी राजनयिक ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि, जूतों को टेबल पर रखना कोई संस्कृति नहीं है। अगर यह मजाक था तो हमें बिल्कुल पसंद नहीं आया। 


संबंधित समाचार