होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नेलांग घाटी: भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी घायल

नेलांग घाटी: भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी घायल

 

भारत-चीन सीमा (India-China border) पर नेलांग घाटी में गश्त के दौरान भूस्खलन (landslide) की चपेट में आने से एक सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी खबर है। सैनिक की मौत की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन विभाग (DDMD) द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि भैरो घाटी से तीन किलोमीटर आगे मंगलवार दोपहर भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई।

जवान जम्मू कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है। घटना में एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की सूचना मिली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल  (Harshil) भेजा जा रहा है। बता दें कि, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने की वजह से उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें बंद पड़ी हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग बंद हो गए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से थप हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- Kalsi: शिक्षक ने स्कूल में 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार


संबंधित समाचार