होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kalsi: शिक्षक ने स्कूल में 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार

Kalsi: शिक्षक ने स्कूल में 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार

 

कालसी (Kalsi) तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी विद्यालय में शिक्षक ने कक्षा दस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। राजस्व पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 28 जुलाई का है। उस वक्त सरकारी विद्यालय में मासिक परीक्षा चल रही थीं।

आरोप है कि कक्षा दस की छात्रा के साथ शिक्षक विनोद कुमार पॉल निवासी डोईवाला ने छेड़खानी की। इस दौरान जब छात्रा चिल्लाई तो तब स्कूल का पूरा स्टाफ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। सोमवार को इससे आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षक का घेराव कर स्कूल में जमकर हंगामा किया।

मामले की सूचना मिलने पर कालसी पुलिस और नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री के नेतृत्व में मौके पर राजस्व पुलिस भी पहुंच गई। नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह खत्री ने इस पर बताया कि छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शिक्षक को छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान: सीएम धामी ने की प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील


संबंधित समाचार