होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रूस में तापमान हुआ -67 डिग्री, पलकों पर भी जम गई बर्फ

रूस में तापमान हुआ -67 डिग्री, पलकों पर भी जम गई बर्फ

 

रूस: पूरी दुनिया में सर्दी के कहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई देशों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे जाता जा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल रूस के यकुतिया का है। 10 लाख की आबादी वाले इस शहर का पारा माइनस 67 डिग्री तक पहुंच गया है।

बता दें कि साइबेरिया का गांव ओएमयाकेन, धरती की सबसे ठंडी रिहायशी जगहों में से एक है। यहां करीब 500 लोग रहते हैं। यह रूस के यकुशिया क्षेत्र में है और इसे धरती पर इंसानों का सबसे ठंडा अड्डा बताया जाता है। हाल ही में इस गांव के थर्मामीटर ने दम तोड़ दिया क्योंकि तापमान रिकॉर्ड तोड़ते हुए -67 डिग्री तक पहुंच गया। वैसे यह थर्मामीटर ओएमयाकेन में पर्यटकों को  लुभाने के लिए लगाया गया था। लेकिन इसी हफ्ते यह खराब हो गया। सालों पहले लगा तापमान नापने का यह यंत्र अभी तक -50 डिग्री तक ही पहुंचा था। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो सकता है कि इतने ठंडे माहौल में रहने पर इंसान की हालत क्या होती होगी।



वैसे बर्फ चार स्तर पर जमती है। हल्की बर्फ होती है 0 से -3.5 डिग्री सेल्सियस तक, फिर थोड़ी ज्यादा बर्फ होती है -3.6 से -6.5 डिग्री सेल्सियस तक. इसके बाद बारी आती है खतरनाक ठंड की जिसमें पारा -6.6 से -11.5 डिग्री सेल्सियस तक जाता है. और बहुत ज्यादा बर्फीला मौसम -11.5 डिग्री से ऊपर होता है. अब देखते हैं कि इतने कम तापमान में माहौल कैसा हो जाता है. 

 

ऐसे में पुलिस ने यहां लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी है। मालूम हो कि इससे पहले 1993 में पारा माइनस 71 डिग्री तक गिर गया था, जो दुनिया में कहीं भी सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड है।


संबंधित समाचार