होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस शहर में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, देखें तस्वीरें

इस शहर में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, देखें तस्वीरें

 

दुबईः दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा होटल आज खुलने जा रहा है। सोने की चमक वाले 75 मंजिला गेवोरा होटल की ऊंचाई 356 मीटर है। खास बात यह है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड दुबई के ही नाम था। बता दें कि पूर्व रिकॉर्डधारी जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई एक मीटर कम है। दुबई पूरी दुनिया में अपनी ऊंची इमारतों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है।

बता दें कि सबसे ऊंचे होटल जेवोरा की इमारत देखने में बेहद ही आकर्षक है। इसमें चमचमाते सोने के कुल 75 मंजिल बने हुए हैं। इसकी ऊंचाई 356 मीटर है और इसमें कुल 528 कमरे हैं। लंबाई के मामले में इसने मैरियट मरकुस को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि ऊंचाई में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब भी हैं। इसके अलावा 71वीं मंजिल पर स्पा भी है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मैरियट की ऊंचाई जेवोरा से महज 1 मीटर ही कम है। यह साल 2013 में खुला था। सर्वसुविधा युक्त जेवोरा होटल में मेहमान सोमवार से आने शुरू हो जाएंगे।  

गौरतलब है कि यूएई साल 2020 में ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में यूएई का उद्देश्य साल 2020 तक प्रतिवर्ष 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित करना है। इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है और ये होटल शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास बनाया गया है। जायद रोड पर दुबई के ही नहीं बल्कि दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार इमारतें मौजूद हैं।


संबंधित समाचार