होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

London: Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत की आवाज दबा दी गई है...

London: Rahul Gandhi का मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत की आवाज दबा दी गई है...

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लंदन (London) की Cambridge University में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन (Ideas for India conference) में कहा कि कांग्रेस (Congress) किसी भी तरह से अन्य विपक्षी दलों से बेहतर नहीं है। उन्होंने कहा, वह कांग्रेस को बिग डैडी के रूप में कभी नहीं देखना चाहते हैं। मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोलते हुए कहा उन्होंने आगे कहा कि, आवाज के बिना आत्मा का कोई मतलब नहीं होता है। भारत की आवाज दबाई जा चुकी है। जो इस समय भारत में हो रहा है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान (Pakistan) में भी हुआ था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह टिप्पणी हाल ही में उदयपुर में चिंतन शिविर (Meditation camp) के ठीक बाद आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से अकेले लड़ सकती है क्योंकि क्षेत्रीय दलों की न तो कोई विचारधारा होती है और न ही केंद्रीकृत दृष्टिकोण। उनके इस बयान से विपक्ष के कई दल उनसे नाराज हो गए हैं।

राहुल गांधी ने पार्टी में अंदरूनी कलह, विद्रोह, दलबदल और चुनावी हार को लेकर कहा कि, “कांग्रेस भारत को एक फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है। यह अब एक वैचारिक लड़ाई बन चुकी है - एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई। आवाज के बिना आत्मा का कोई मतलब नहीं होता। भारत की आवाज दबाई जा चुकी है। जो इस समय भारत में हो रहा है, ठीक वैसे ही पाकिस्तान में भी हो चुका है।”

उन्होंने कहा, "हम सिर्फ BJP से नहीं लड़ रहे हैं। हम भारतीय राज्य के संस्थागत ढांचे के साथ लड़ रहे हैं, जिस पर एक संगठन ने अपना कब्जा कर लिया है।" कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "हम उनके पास मौजूद फंड की बराबरी तो नहीं कर पाएंगे। हमें महंगाई और बेरोजगारी (Unemployment) जैसे मुद्दों पर बड़े पैमाने पर जन आंदोलनों के बारे में सोचना होगा।"

चीन को लेकर सरकार पर बोला हमला
राहुल गांधी ने चीन द्वारा पैंगोंग पर दो पुल बनाने को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि-

चीन ने जब पहला पुल बनाया
भारत सरकार- हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

चीन ने जब पैंगोंग पर दूसरा पुल बनाया
भारत सरकार- हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक डरपोक और विनम्र प्रतिक्रिया से कभी काम नहीं चलेगा। पीएम को देश की रक्षा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- महिला एंकरों  के लिए Taliban सरकार का नया फरमान, टीवी शो में ढकना होगा चेहरा


संबंधित समाचार