होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

धमाके से दहल उठी लेबनान की राजधानी बेरूत, 78 मौतें, 4000 घायल

धमाके से दहल उठी लेबनान की राजधानी बेरूत, 78 मौतें, 4000 घायल

 

लेबानी की राजधानी बेरूत में मंगलवार देर रात को हुए धमाके में 78 लोगों की मौत हो गई हैं। इस हादसे में 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाका किसी भूकंप से कम नहीं था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि 240 किलोमीटर तक धमक को महसूस किया गया था। खबरों के मुताबिक शहर में काफी नुकसान हुआ हैं।

वही, लेबनान के राष्ट्रपति ने हालातों को देखते हुए दो हफ्ते के लिए एमरजेंसी लागू कर दि हैं। कैबिनेट की आपात बैठक भी राष्ट्रपति ने बुलाई हैं। इसके अलावा लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा हैं कि शिपमेंट में 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट था।

बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा हैं कि बेरूत में हुए धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं। कई लोगों ने जान गंवाई और प्रॉपर्टी का भी नुकसान हुआ। ब्लास्ट में मारे गए और घायल हुए लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।

 

इसी घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा हैं- ये बेहद खतरनाक किस्म का हमला नजर आ रहा है। हम इस मुश्किल वक्त में लेबनान सरकार के साथ खड़े हैं। जांच में उनकी मदद करना चाहते हैं।

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ था। इस इलाके में केमिकल रखे गए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बंदरगाह से धुआं निकलते हुए की फुटेज शेयर की हैं, जिसके बाद एक भयांनक विस्फोट हुआ

 

यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, शेख रशीद बोले- भारत अब...


संबंधित समाचार