होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Dinesh Sharma : पाकिस्तानी गोलीबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद, पिता बोले बेटे पर गर्व

Dinesh Sharma : पाकिस्तानी गोलीबारी में लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद, पिता बोले बेटे पर गर्व

 

Dinesh Sharma : ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानो को तबाह कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। पाकिस्तान बार- बार सीजफायर तोड़ रहा है और गोलीबारी भी कर रहा है। जिसमे हरियाणा के रहने वाले भारतीय सेना के जवान लांस नायक  दिनेश कुमार शर्मा शहीद हो गए। बता दें की जवान के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की हमें बेटे की शाहदत पर गर्व है। 


हरियाणा के रहने वाले थे जवान दिनेश कुमार शर्मा 

हरियाणा के होडल के रहने वाले दिनेश शर्मा के शहीद होने की खबर जब घरवालों को मिली तब गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देश की शिक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद दिनेश जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी बॉर्डर पर तैनात थे। दिनेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो सगे भाइयों के अलावा तीन चचेरे भाई भी सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। बता दें की शहीद जवान के दो बच्चे भी है। जिसमे पांच वर्षीय बेटा दर्शन व सात वर्षीय बेटी काव्या भी हैं। जवान के पिता का कहना है की वो उन्हें भी देश की सेवा करने के लिए सेना में भेजेंगे। 

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार 

सुबह सेना के अधिकारी ने घायल होने की सूचना दी थी। साल 2014 में दिनेश में तोपखाना रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर भर्ती हुए थे। गांव निवासी दयाचन्द शर्मा के बेटे दिनेश कुमार शर्मा के शहीद होने की जैसे ही सूचना मिली तो परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिला उपायुक्त डॉ., हरीश कुमार ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर सेना के अधिकारियों से संपर्क बनाया जा रहा है। उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


संबंधित समाचार