होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने 25 को दबोचा

काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने 25 को दबोचा

 

Kashi Vishwanath Temple:पूरे साल के ज्यादातर महीनों में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इस दौरान देश के कोने-कोने से श्रद्धालु कतार में लगकर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। बहुत से लोग भीड़ के दौरान  बाबा का दर्शन बिना कतार में लगे आसानी से प्राप्त करना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें सुगम दर्शन की सुविधा भी प्रदान की गई है लेकिन इस दौरान भी वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आते हैं जो अपने मोल भाव के अनुसार उन्हें बाबा के कपाट तक पहुंचाने की बात करते है। इसी को लेकर वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 

25 लोगों को पुलिस हिरासत में

सामने आई जानकारी के अनुसार, वाराणसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौक और दशास्वमेध थाना अंतर्गत 25 लोगों को हिरासत में लिया है। यह लोग विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से दर्शन कराने के नाम पर पैसा लेते थे, इससे पूर्व में भी वाराणसी पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। लेकिन पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार कुछ अलग तरीके से दर्शन के नाम पर पैसा वसूलने वाले इन लोगों पर कार्रवाई हुई है। 

नए हेड कांस्टेबल पहुंचे सादी वर्दी में

वाराणसी पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार नवनियुक्त हेड कांस्टेबल सुबह सादी वर्दी में ही वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए। उनके द्वारा ही पैसे लेकर दर्शन करने वालों पर नजर रखी जा रही थी और जैसे ही इन लोगों ने कांस्टेबल से पैसे की मांग की, इसमें शामिल 25 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  


संबंधित समाचार