होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 22 मई से बारिश होने की संभावना 

हरियाणा में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 22 मई से बारिश होने की संभावना 

 

Haryana Weather: प्रदेश में भीषण लू से परेशान आम आदमी को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पांच जिलों में 22 मई की रात से मौसम में परिवर्तन के साथ ही वर्षा होने की संभावना है। इससे लू से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही वीरवार को प्रदेश में सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं 24 मई से फिर से मौसम खुश्क होगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भीषण लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते दो दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान में होगी गिरावट

इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई, धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है वर्षा

हिसार, झज्जर, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी।

ऑरेंज अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, सेानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

जिला न्यूनतम अधिकतम

अंबाला
27.8
44.2

भिवानी
30
44

गुरुग्राम
30.9
42.6

हिसार
31.2
44.3

करनाल
24.8
43.1

रोहतक
26.2
45.5


संबंधित समाचार