होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रायबरेली में राहुल गांधी बोले-'आर्थिक तूफान आने वाला है, मोदी कोरोना काल की तरह रोएंगे'

रायबरेली में राहुल गांधी बोले-'आर्थिक तूफान आने वाला है, मोदी कोरोना काल की तरह रोएंगे'

 

Rahul Gandhi: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है…नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। कोरोना काल की तरह वे आपके सामने आकर रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है।

मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है। राहुल, बुधवार को लोधवारी गांव में बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा- ‘जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो आप उसने खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है। आपका होम मिनिस्टर गद्दार है। आपका संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने को काम किया।’

दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को यूपी पहुंचे थे राहुल गांधी

राहुल गांधी दो दिन की यात्रा पर मंगलवार को यूपी पहुंचे थे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद वे लोधवारी गांव पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके पहले भरतगंज बाजार में लोगों को देखकर अचानक से राहुल ने काफिला रुकवा दिया। कार से नीचे उतरे। वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाया। गुलाब के फूल और गुलदस्ते लिए, फिर लोधवारी गांव के लिए रवाना हो गए।

दूसरी दिन के प्रवास के दौरान वे अमेठी भी जाएंगे। उनके पहुंचने से पहले स्थानीय सांसद केएल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- किशोरी लाल, दो साल। तुमने क्या किया? ‘एक बस कांग्रेस नेता के स्कूल में। एक एंबुलेंस अपने ट्रस्ट के अस्पताल में।’

पोस्टर में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के 5 साल के काम गिनाए हैं। लिखा है- कन्या महाविद्यालय, चार आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना करवाई। गौरीगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और रामगंज में सैनिक स्कूल का भी निर्माण करवाया। ये पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कांग्रेस कार्यालय के पास लगाए गए हैं। हालांकि, किसने लगवाए हैं, इसका पता नहीं चल सका है।

 लोकसभा चुनाव 2024 के बाद  6 बार रायबरेली आ चुके हैं राहुल

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
 


संबंधित समाचार