होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

करनाल : आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, महाराष्ट्र के नादेंड से भी है कनेक्शन

करनाल : आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, महाराष्ट्र के नादेंड से भी है कनेक्शन

 

हरियाणा : करनाल जिले से गुरुवार को चार आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद लगातार इस मामले में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद चोरों को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक नया खुलासा भी हुआ है। मामले में रिंदा नाम के शख्स का भी नाम सामने आया है। रिन्दा का महाराष्ट्र के नांदेड़ से भी कनेक्शन है। इस बात का खुलासा रिन्दा के डोजियर से हुआ है। रिन्दा का नांदेड़ होल्ड है और इसलिए एक बार पहले भी विस्फोटक औऱ हथियारों की खेप नांदेड़ गई थी। 

आपको बता दें कि गुरुवार को हरियाणा के करनाल जिले के बसताड़ा टोल प्लाजा से चार आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। इन चारों संदिग्ध आतंकियों में गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपेंदर गिरफ्तार हुए हैं। इनमें तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना के बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार चारों संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर काम करते थे। फिलहाल अब पुलिस ने सभी चारों आतंकियों को पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। इस मामले में कई राज्यों की पुलिस जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को पंजाब पुलिस उनके आवास से गिरफ्तार कर ले गई। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी उनके आवास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है और साथ ही पुलिस के काफिले को हरियाणा में रोका गया है। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीजेपी नेता का दावा किया है कि पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया, जो तेजिंदर बग्गा को लेकर जा रही पंजाब जा रही थी। पंजाब पुलिस ने कहा कि बग्गा को 1 बजे मोहाली जिला कोर्ट में पेश करना है। आपको बता दें कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह पाल बग्गा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- रोहतक : कारोबारी के घर में डकैती करने आए एक बदमाश को महिला और बच्चों ने दबोचा


संबंधित समाचार