छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित खजुराहो से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस कालीचरण महाराज को रायपुर लेकर जाएगी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस संबंध में वहां कि स्थानीय पुलिस को कोई भनक तक नहीं है।
जानकारी के अनुसार, कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गुरुवार को खजुराहो के एक होटल से सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे तक कालीचरण महाराज को सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा सकता है। बता दें कि कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने करीब आधा दर्जन टीमें बनाई थीं। ये टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कालीचरण के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थीं। इसी बीच पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में रह रहा हैं और उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस होटल पहुंची और कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया।
कालीचरण महाराज ने गोडसे को किया था प्रणाम
गौरतलब है कि 26 दिसंबर को रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी पर संत कालीचरण ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने वाले नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को प्रणाम किया था। इस पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने सिविल लाइन और रायपुर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में FIR दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- सेना को कुलगाम और अनंतनाग में मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के तीन अतंकवादियों को किया ढेर