होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सेना को कुलगाम और अनंतनाग में मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के तीन अतंकवादियों को किया ढेर

सेना को कुलगाम और अनंतनाग में मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के तीन अतंकवादियों को किया ढेर

 

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग जगह मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत जैश-ए-मोहम्मद के करीब तीन आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर गोलीबारी की। जिसके चलते सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, इसी के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में कुल तीन आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।

मौके से एके-47 राइफलें बरामद
इस पर पुलिस महानिरीक्षक ने एक ट्वीट कर बताया कि, " इस मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। ये सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। इनके पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी मिली हैं। यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।"

वहीं, दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरु हुई। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ जारी है।

यह भी पढ़ें- नागालैंड में छह महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA, जानिए क्या है ये कानून


संबंधित समाचार