होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

4 घंटे के लिए जेल से बाहर आएगा काला जठेड़ी, नवजात जुड़वा बच्चों से करेगा मुलाकात, लोकेशन सीक्रेट

4 घंटे के लिए जेल से बाहर आएगा काला जठेड़ी, नवजात जुड़वा बच्चों से करेगा मुलाकात, लोकेशन सीक्रेट

 

Kala Jatheri Custody Parole: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने अपनी पत्नी और जुड़वा बेटियों से मिलने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। वे आज दोपहर को गुरुग्राम के अस्पताल पुलिस सिक्योरिटी में पहुंचेंगे। उन्हें मानवीय आधार पर राहत दी गई है। वह पुलिस सुरक्षा में अपनी पत्नी और नवजात जुड़वां बच्चों से मिल सकेगा।

उसकी पत्नी अनुराधा चौधरी ने आईवीएफ प्रक्रिया के तहत जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर सी-सेक्शन से डिलीवरी करानी पड़ी थी। काला जठेड़ी की याचिका पर कोर्ट ने पहले अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कराई थी। इसके बाद जमानत दी गई है।

परिवार की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अस्पताल का नाम और मुलाकात के स्थान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने का निर्देश दिया है।

दो साल पहले की थी शादी

संदीप उर्फ काला जठेड़ी सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। वह 12वीं पास है और पहले केबल ऑपरेटर का काम करता था। उसने पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से 12 मार्च 2024 को दिल्ली में शादी की थी। इसके लिए कोर्ट ने काला जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। शादी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उस समय 250 से अधिक पुलिसकर्मी और कमांडो तैनात किए गए थे।

दो दर्जन से अधिक केस दर्ज

उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। हत्या, फिरौती, रंगदारी और जमीन पर कब्जा करने जैसे 30 से अधिक गंभीर मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं।


संबंधित समाचार