होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चंपत राय और अनिल मिश्रा पर भड़के वकील, बोले- '3 दिन में अयोध्या छोड़ें, नहीं तो...'

चंपत राय और अनिल मिश्रा पर भड़के वकील, बोले- '3 दिन में अयोध्या छोड़ें, नहीं तो...'

 

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। इस बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत कोई भी वकील राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। अगर कोई अधिवक्ता केस लड़ता है, तो उसे बार एसोसिएशन से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तीन दिन के भीतर अयोध्या छोड़ने की चेतावनी दी है। वकीलों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह पूरी अयोध्या को जाम कर देंगे। किसी को भी अयोध्या में घुसने नहीं देंगे। इसके अलावा वकीलों ने मांग की है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो। साथ ही वकीलों ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगे।

कोई भी वकील अभियुक्तों की पैरवी नहीं करेगा

कलिका प्रसाद मिश्र ने बयान जारी करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है कि मामले के अभियुक्तों की पैरवी संघ का कोई भी वकील नहीं करेगा। इसमें सरकारी, नामित और निजी सभी अधिवक्ता शामिल होंगे। यदि कोई वकील अभियुक्तों की पैरवी करना चाहता है, तो उसे संघ में आवेदन देना होगा और प्रति अभियुक्त ₹5 लाख सहयोग राशि जमा करनी होगी। उनके अनुसार, इस राशि का उपयोग अभियोजन पक्ष (Prosecution) की पैरवी के लिए किया जाएगा।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग

उन्होंने कहा कि मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा। यदि इलाहाबाद हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं पर CBI जांच का आदेश नहीं मिलता है, तो अधिवक्ता संघ इस मांग को लेकर हाईकोर्ट जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया का भी रुख करेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार, पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं होती, तो न्यायालय की शरण ली जाएगी और कानूनी प्रक्रिया को अंतिम स्तर तक आगे बढ़ाया जाएगा।


संबंधित समाचार