होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व जेल मंत्री रणजीत चौटाला पहुंचे सतलोक आश्रम, रामपाल से कही ऐसी बात; Video हो रहा वायरल 

पूर्व जेल मंत्री रणजीत चौटाला पहुंचे सतलोक आश्रम, रामपाल से कही ऐसी बात; Video हो रहा वायरल 

 

Sirsa News: हरियाणा की राजनीति में एक नई और दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अचानक सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल से मिलने उनके धनाना स्थित आश्रम पहुंचे। इस मुलाकात के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सबसे खास बात यह है कि रणजीत सिंह चौटाला खुद उस समय हरियाणा के जेल मंत्री थे जब रामपाल जेल में बंद थे। अब जेल से बाहर आने के बाद पूर्व मंत्री का रामपाल के आश्रम जाना और उनसे आशीर्वाद लेना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूर्व मंत्री रामपाल के सामने हाथ जोड़े और नतमस्तक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जेल मंत्री रहते हुए की थी सेवा, पिता ताऊ देवीलाल का भी किया जिक्र

आश्रम में हुई इस बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रामपाल से यह कहते सुने गए कि जब वे जेल मंत्री थे, तब उन्हें रामपाल की सेवा करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि सजा होना तो कोर्ट कचहरी के मामले हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल का नाम लिए बिना जिक्र किया कि हमारे बाबूजी भी अपने जीवन में जेल के अंदर रहे हैं। इस मुलाकात को लेकर जब पूर्व मंत्री से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे 22 तारीख को संत रामपाल महाराज से मिलने गए थे। यह सिर्फ एक सामान्य और शिष्टाचार मुलाकात थी और वे उनसे पहले भी कई बार मिल चुके हैं। उन्होंने साफ किया कि कानून अपनी जगह काम करता है और वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

रामपाल ने किया स्वागत

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला हाथ जोड़कर आगे बढ़ते हैं, रामपाल उनका स्वागत करते हुए कहते हैं कि मंत्री जी आपका स्वागत है, आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। इस पर रणजीत सिंह कहते हैं कि उन्हें भी बहुत अच्छा लगा और यह उनका सौभाग्य था कि वे जेल में उनकी सेवा कर सके। बातचीत में रणजीत सिंह ने रामपाल का हालचाल भी पूछा और कहा कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं और समाज का कल्याण कर रहे हैं। इस पर रामपाल ने जवाब दिया कि वे किसान और मजदूरों की पूरी सेवा करेंगे और भगवान ने जो कुछ भी दे रखा है, उससे समाज के लिए खुले हाथ से काम करते रहेंगे।


संबंधित समाचार