होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पेरिस में PM मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने में भारत-फ्रांस एकजुट

पेरिस में PM मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, कहा लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने में भारत-फ्रांस एकजुट

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आज दूसरा दिन है। वह फ्रांस में मौजूद भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत आज स्टार्टअप की दुनिया में बहुत आगे बढ़ रहा है। आप लोगों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है। चुनौतियों का सामना बातों से नहीं ठोस कार्रवाई से करते हैं। फ्रांस में जल्द गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनवाई देगी। सोलर से लेकर स्पेस इंफ्रा तक भारत और फ्रांस साथ हैं। इंफ्रा से मेरा मतलब IN-इंडिया और  FRA- फ्रांस से है। डिजिटल से लेकर सोलर तक भारत-फ्रांस साथ हैं।

लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने में भारत-फ्रांस एकजुट हैं। हमने फासीवाद, उग्रवाद का सामना फ्रांस में भी किया है। भारत फ्रांस के संबंध दिनोंदिन मजबूत हो रहे हैं। भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है। कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन से लड़े हैं भारत और फ्रांस। यही वो धरती है जहां प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस के सैनिकों के साथ मानवता के पक्ष में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

नए भारत में थकने और रुकने का नाम ही नहीं है। पिछले 60 सालों में इस संसद सत्र में सबसे ज्यादा काम हुआ। यह इसलिए हुआ क्योंकि देशवासियों ने इसपर ठप्पा लगाया। सात सितंबर को हम सभी का चंद्रयान चांद पर उतरने वाला है। इस उपलब्धि के बाद भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

हम वहीं जाते हैं जहां सही जगह होती है। नई सरकार को बने हुए अभी केवल 75 दिन हुए हैं। 100 दिन भी नहीं हुए इसके बावजूद हमने कई कड़े फैसले लिए हैं। हमने तीन तलाक को खत्म किया। भारत का फोकस ईज ऑफ डुइंग और इज ऑफ लिवंग पर है।

चार साल पहले जब मैं फ्रांस आया था तो मैंने एक वादा किया था। आपलोगों को बेशक याद नहीं होगा पर मुझे याद है। हमारे देश में नेताओं को वादा भूलने की आदत है। लेकिन मैं वादा भूलने वाली बिरादरी से नहीं हूं। भारत तेज गति से विकास के रास्ते पर चल रहा है। भारत की जनता ने हमें एक बार फिर देश की सेवा करने का मौका दिया है। नया भारत आशाओं-आकांक्षाओं के सफर पर है।

 


संबंधित समाचार