होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इवांका असाधारण हैं, अमेरिकी दूत के तौर पर मचाएंगी धमाल- डोनाल्ड ट्रंप

इवांका असाधारण हैं, अमेरिकी दूत के तौर पर मचाएंगी धमाल- डोनाल्ड ट्रंप

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि निकी हेली की जगह अपनी बेटी इवांका को नियुक्त करने पर उनपर भाई-भतीजावाद का आरोप लग सकता है। इसके साथ ही ट्रंप का मानना है कि उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में अमेरिकी दूत के तौर पर धमाल मचा सकती है।

 

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इस साल के आखिर में वे संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत का पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने बताया कि आगामी दो-तीन सप्ताह में हेली के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस पद के लिए उनके दिमाग में उनकी पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डायना पावेल समेत पांच नाम हैं।

 

वहीं इवांका की तारीफ में ट्रंप ने कहा कि, ‘मेरा मानना है कि इवांका असाधारण होंगी, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं उनका चयन करूंगा।‘  

 

ट्रंप की इस टिप्पणी के कुछ देर बाद इवांका ने ट्वीट कर कहा कि वे राजदूत की दौड़ में नहीं है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'व्हाइट हाउस में इतने सारे महान सहयोगियों के साथ काम करना एक सम्मान है और मुझे पता है कि राष्ट्रपति (ट्रंप) राजदूत निकी हेली का अच्छा विकल्प लेकर आएंगे। लेकिन मैं उम्मीदवार नहीं हूं।'

 

 


संबंधित समाचार