होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Tulsi Water Benefits: रोजाना खाली पेट करें तुलसी के पानी का सेवन, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Tulsi Water Benefits: रोजाना खाली पेट करें तुलसी के पानी का सेवन, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

 

सर्दियों का मौसम है, इसलिए आपको सर्दी-खांसी होता रहता है। इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है। इसलिए कोई भी बीमारी आपको जल्दी पकड़ लेती है। क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आंगन में पाई जाने वाली तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है।आइए जानते हैं कि खाली पेट तुलसी का पानी पीने से आपके स्वास्थ्य पर क्या फर्क पड़ता है।

Also Read- अगर आप भी खाते हैं फ्रिज में रखा आलू तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

 

1- इम्यूनिटी बूस्टर 
तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसलिए यह आपको कई तरह के संक्रमणों से बचा सकती है। तुलसी हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ता है, स्वस्थ प्रतिरक्षा कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देती है।

2- स्किन के लिए अच्छी होती है तुलसी
 जब आप खाली पेट तुलसी का सेवन करते हैं तो यह इससे आपको बल्ड से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है। यह आपकी त्वचा को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 

3- सांसों की बदबू दूर होती है 
तुलसी में जो एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है, उनसे सांसों की दुर्गंध को दूर करने में मदद मिल सकती है। सुबह इसका सेवन करने से आपको ताजगी महसूस होगी। 

4- जुकाम का इलाज करती है तुलसी 
तुलसी अपने एंटी-माइक्रोबियल गुणों के लिए जानी जाती है। जब सुबह जल्दी सेवन किया जाता है, तो यह सामान्य सर्दी को प्रभावी ढंग से दूर करने में मदद करता है। 

5- ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। 
तुलसी में ऐसे घटक होते हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्रदूषण के लिए क्या पराली और पटाखों ही जिम्मेदार ? जानें प्रदूषण का असली कारण


संबंधित समाचार