होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंडोनेशिया: उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही समुद्र में क्रैश हुआ घरेलू यात्री विमान

इंडोनेशिया: उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही समुद्र में क्रैश हुआ घरेलू यात्री विमान

 

आज सुबह इंडोनेशिया के जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक घरेलू यात्री विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही समुद्र में क्रैश हो गया। विमान, संपर्क टूटने वाली जगह से करीब 3.7 किलोमीटर दूर कारावांग की खाड़ी में क्रैश हुआ। विमान में कुल 188 लोग सवार थे। इनमें 178 वयस्क, 1 बच्चा, 2 नवजात, 2 पायलट और 5 फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं।

 

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, ‘कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए।' लॉयन एयर विमान ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थी और यह लगभग एक घंटे में पंगकल पिनांग पहुंचने वाला था लेकिन विमान का सुबह 6.33 बजे संपर्क टूट गया।

 

सूत्रों के अनुसार गायब होने से पहले प्लेन 5000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी ऊंचाई लगातार कम होती गई। विमान करीब 3650 फीट की ऊंचाई पर था। साथ ही इसकी स्पीड भी बढ़ रही थी। 


संबंधित समाचार