होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खुशहाली में पाकिस्तान और चीन से पीछे है भारत, जानें- किस देश के लोग हैं सबसे ज्‍यादा खुश

खुशहाली में पाकिस्तान और चीन से पीछे है भारत, जानें- किस देश के लोग हैं सबसे ज्‍यादा खुश

 

नई दिल्ली। नॉर्वे को पछाडक़र फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है, जबकि बुरडी सबसे नाखुश देश है। खुशहाली के मामले में भारत अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है। संयुक्त राष्ट्र की सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2018 में भारत को 133वां स्थान दिया गया है। इसमें पिछले साल की तुलना में 11 पायदान की गिरावट रही है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देश भारत से ज्यादा खुशहाल हैं। 

2017 के वर्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत चार अंक गिरा था जबकि 2018 की ताज़ा रिपोर्ट में 11 अंकों की गिरावट हुई है। यूनाइटेड नेशंस की एनुअल ज्वॉय रिपोर्ट की 156 देशों की सूची में भारत 133वें रैंक पर है।

टॉप-5 खुशहाल देश

फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड और स्विट्जरलैंड। 
 
भारतीयों की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल


भारतीयों की तुलना में आतंकवाद से प्रभावित पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल है। 2018 की ताज़ा रैंकिंग्स में पाकिस्तान 5 अंक ऊपर चढ़कर 75वें पर आ गया है। लेकिन, पड़ोसियों में सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि आर्थिक सामाजिक तौर पर भारत से बेहतर नहीं होने के बावजूद वे सभी पड़ोसी भारतीयों से ज्यादा खुश हैं। खुशी की रैकिंग्स में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका पड़ोसी भारत से आगे है।
 
फिनलैंड से खुशी के मामले में अव्वल


बुधवार को प्रकाशित हुई वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट में 156 देशों की सूची में खुशहाली के मामले में फिनलैंड को सबसे अव्वल रखा गया है। इसमें कई फैक्टर्स को शामिल किया गया है, जैसे- जीवित रहने की उम्र, सामाजिक समर्थन और भ्रष्टाचार।


संबंधित समाचार