होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संयुक्त राष्ट्र में चीन को बड़ा झटका, ECOSOC का सदस्य बना भारत

संयुक्त राष्ट्र में चीन को बड़ा झटका, ECOSOC का सदस्य बना भारत

 

भारत ने चीन को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। चीन को मात देते हुए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में सोमवार को भारत को चुना गया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है।

तिरुमूर्ति ने ट्वीट कर कहा, 'भारत प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीत गया है! भारत को Commission on Status of Women का सदस्य चुना गया। यह हमारे लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम समर्थन के लिए सभी सदस्य देशों को धन्यवाद देते हैं।' 

आपको बता दें कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के बीच मतदान में जीत हासिल की, लेकिन चीन को आधे सदस्य देशों का भी समर्थन नहीं मिल सका। जिसके चलते उससे करारी हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ष बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन वीमेन (1995) की 25 वीं वर्षगांठ है। वही, भारत 2021 से 2025 तक यानी चार वर्षों के लिए इसका सदस्य रहेगा।

यह भी पढ़ें- चीन ने अमेरिका पर साधा निशाना, विश्व शांति के लिए बताया सबसे बड़ा खतरा


संबंधित समाचार